KAITHAL पुलिस ने 50 हजार के इनामी हथियार सप्लायर को दबोचा, हत्या मामले में वांछित था आरोपी, चंडीगढ़ से हुआ गिरफ्तार

कैथल, 23  जुलाई कैथल जिले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

कैथल

कैथल, 23  जुलाई

कैथल जिले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रामपाल उर्फ रामफल (निवासी रेर कलां, जिला पानीपत) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2024 के चर्चित हत्या मामले में भी वांछित था और न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

DSP बीर भान ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के SI मुकेश कुमार के नेतृत्व में ASI अजीत सिंह की टीम अवैध हथियार बरामदगी के मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान 11 जुलाई को गांव छौत निवासी अजय उर्फ अज्जू को गांव पाडला-छौत रोड से एक अवैध .315 बोर देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अजय ने खुलासा किया कि हथियार उसे रामपाल ने उपलब्ध कराया था।

जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामपाल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।गौरतलब है कि 19 जून 2024 को कैथल की नानकपुरी कॉलोनी में प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई द्वारा की गई फायरिंग में कोमल की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां और बहन घायल हो गई थीं।

इस मामले में रामपाल उर्फ रामफल भी आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी है।

 अन्य खबरें जानें-

AMBALA में नशे के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, NDPC एक्ट वाले आरोपियों की संपत्तियों को किया जाएगा सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *