फिरोजपुर, 23 जुलाई
फिरोजपुर सिटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चोर और स्नैचर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए ई-रिक्शा, अन्य समान, स्नैच किए हुए 6 मोबाइल फोन और 9 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दो अलग अलग मामल में सात आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ई-रिक्शा, अन्य सामान, स्नैच किए हुए 6 मोबाइल फोन और 9 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य खबरें जानें-

