KAITHAL में सांसद नवीन जिंदल इंटरनेशनल स्किल सेंटर का किया उद्घाटन, कैथल और कुरुक्षेत्र के युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेंगे देश-विदेश में रोजगार के अवसर

कैथल ,23 जुलाई सांसद नवीन जिन्दल ने आज RKSD कॉलेज परिसर में RKSD नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का उद्घाटन कर कैथल के युवाओं को…

नवीन जिंदल

कैथल ,23 जुलाई

सांसद नवीन जिन्दल ने आज RKSD कॉलेज परिसर में RKSD नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का उद्घाटन कर कैथल के युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण की सौगात दी। उन्होंने सेंटर में बनाई गई लैब और क्लासरूम में जाकर प्रत्येक सुविधाओं का अवलोकन किया। आज सर्वप्रथम, सांसद नवीन जिन्दल ने RKSD कॉलेज में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और विधार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज अंगीकार दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाने के लिए हमने दस साल तक संघर्ष किया। हम सभी को राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर लाडवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से ओमान, दुबई और जर्मनी सहित अन्य देशों के लिए चयनित हुए युवाओं को सांसद नवीन जिन्दल ने मंच से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदेश रवाना करते हुए कहा कि यह केवल युवाओं की सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में ऐसे अवसरों का दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा। RKSD नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर के शुभारंभ के लिए बधाई देते हुए कहा कि  आज के समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को बदलती तकनीक के लिए कौशल प्रशिक्षण लेना होगा और इसलिए आज इस कौशल केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी संकल्प पत्र में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में दो अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का वादा किया था।

पहले कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना के बाद अब कैथल में RKSD नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का शुभारंभ उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 अन्य खबरें जानें-

MONSOON ALERT : मानसून बना आफत, असम से यूपी तक बारिश का प्रकोप, नदियां उफान पर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *