GURUGRAM में भारतीय युवा कांग्रेस का छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित, हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा,पेपर लीक, बेरोज़गारी पर छात्रों ने पूछे सवाल

गुरुग्राम,  23 जुलाई शिक्षा क्रांति का शंखनाद छात्रों की गूंज और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस की ओर…

गुरुग्राम

गुरुग्राम,  23 जुलाई

शिक्षा क्रांति का शंखनाद छात्रों की गूंज और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से गुरुग्राम में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव खुशबू शर्मा ने छात्रों से सीधे संवाद कर शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। छात्र संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज़ को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समान अवसर और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया।

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव खुशबू शर्मा ने कहा कि छात्रों की गूंज सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा और छात्र हितों की आवाज़ को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की खुशबू शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम में छात्रों की गूंज अभियान के तहत छात्र संवाद का सफल आयोजन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम में एक विशाल छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से सीधा संवाद किया और शिक्षा, पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी तथा मौजूदा शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्रों के सवालों का जवाब दिया।संवाद के दौरान छात्रों ने पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर अपनी चिंताएँ खुलकर रखीं। वक्ताओं ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज़ को देशभर में मजबूती से उठाया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य देश के छात्रों की आवाज़ को मंच देना और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की दिशा में जन आंदोलन को मजबूत करना है।

 अन्य खबरें जानें-

MONSOON ALERT : मानसून बना आफत, असम से यूपी तक बारिश का प्रकोप, नदियां उफान पर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *