23 जुलाई
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो T20 सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वापसी पर हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत वीरवार से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू हो रही तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में ज़िम्बाब्वे की टीम का सामना करेगी। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से शुरु होगा।
पूर्व T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद टीम की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत अब तक अच्छी नहीं रही। भारत पहले आयरलैंड से 2-0 और फिर इंग्लैंड से 4-0 से सीरीज हार गया। ऐसे में ज़िम्बाब्वे दौरा टीम का आत्मविश्वास वापस पाने का बड़ा मौका माना जा रहा है।
इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी। इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू करने वाले 15 वर्षीय सूर्यवंशी अब तक कोई कमाल नहीं कर पाए हैं।अब सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का मौका है।
भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रिंस यादव, मयंक यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे जैसे युवा गेंदबाजों पर होगी।
जिम्बावे टीम की कप्तानी सिकंदर रज़ा करेंगे। उनकी कप्तानी में ज़िम्बाब्वे अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। हालांकि मजबूत बल्लेबाजी के दम पर भारत को इस मुकाबले में फेवरेट माना जा रहा है।
अन्य खबरें जानें-
COMMONWEALTH GAMES 2026 में भारत का आगाज आज से, , आज दो मुकाबलों में दिखेगा भारतीय खिलाड़ियों का दम

