REWARI में में कांग्रेस का विरोध , कईं नेताओं ने लगाए हाउस अरेस्ट के आरोप,सुबह 5 बजे से भारी पुलिस बल तैनात

रेवाड़ी , 22 जुलाई शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कांग्रेस द्वारा…

REWARI

रेवाड़ी , 22 जुलाई

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद कूच के दौरान हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने के विरोध में रेवाड़ी में भी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच सुबह से ही पुलिस जिले के कई कांग्रेस नेताओं के आवासों और कार्यालयों के बाहर तैनात नजर आई। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर उन्हें हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी सहित अन्य नेताओं का कहना है कि वे दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे से ही उनके घरों और कार्यालयों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के उनके अधिकार का हनन किया गया है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अनुमति मिलनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण वे दिल्ली नहीं पहुंच पाए। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।

अन्य खबरें जानें –

AMBALA में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, , डेहा कॉलोनी मे नशा बेचने वालों के मकान सील,भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *