AMBALA में नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में रैली का किया आयोजन, मांगे पूरी न होने पर हडताल की दी चेतावनी

अंबाला , 22 जुलाई अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 13 दिन और 37…

AMBALA

अंबाला , 22 जुलाई

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 13 दिन और 37 दिन तक हड़ताल रखी लेकिन हरियाणा की गूंगी बेहरी सरकार के कानों पर जूँ नहीं रेंगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने आज अंबाला छावनी के इंदिरा पार्क में आयोजित एक सभा में कहा कि हमारा सरकार के साथ कई मांगों को लेकर 13 मई को समझौता किया था। लेकिन सरकार उसका परिपत्र जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करेंगे, कर्मचारियों को अन्य की भांति सर्विस बेनिफिट देना।

वही अग्निशमन कर्मचारी के सेवा के दौरान मृत्यु पर उसके परिवार को 50 लख रुपए मुआवजे के साथ-साथ एक कर्मचारी को नौकरी देना शामिल था। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा सरकार को 5 अगस्त तक का समय दिया है। उन्होंने सरकार पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को ना माना तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

अन्य खबरें जानें –

REWARI में में कांग्रेस का विरोध , कईं नेताओं ने लगाए हाउस अरेस्ट के आरोप,सुबह 5 बजे से भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *