YAMUNANAGAR के किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर करेंगे रोष प्रदर्शन,सरकार पर रोकने के लगाए आरोप

यमुनानगर, 21 जुलाई देशभर के किसानों द्वारा 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित रोष मार्च को लेकर हरियाणा के यमुनानगर से भी…

किसान
यमुनानगर, 21 जुलाई

देशभर के किसानों द्वारा 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित रोष मार्च को लेकर हरियाणा के यमुनानगर से भी किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश कर सकती है।

21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित रोष मार्च में शामिल होने के लिए यमुनानगर के अलग-अलग क्षेत्रों से किसान सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना ने बताया कि किसानों का जत्था दिल्ली की ओर कूच कर चुका है। उन्होंने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में किसान इस मार्च में भाग ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं।

किसानों ने कहा कि सरकार उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास कर सकती है, लेकिन किसान किसी भी हालत में दिल्ली पहुंचकर रोष मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने कहा कि “हम दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। यदि सरकार हमें रास्ते में रोकने की कोशिश भी करती है, तब भी हम सभी किसान एकजुट होकर किसी भी हालत में दिल्ली पहुंचेंगे और किसान घाट पर होने वाले रोष मार्च में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।”

 अन्य खबरें जानें-

BHIWANI में दो ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण धमाका, तेल की टंकी फटी , एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *