AMBALA में दुकानदारों ने चोर को गैस सिलेंडर चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, लोगों ने पुलिस के किया हवाले, एक सिलेंडर भी बरामद

अंबाला,  21 जुलाई अंबाला जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं । आज अंबाला कैंट से गैस सिलेंडर चोरी करते एक चोर को…

अंबाला
अंबाला,  21 जुलाई

अंबाला जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं । आज अंबाला कैंट से गैस सिलेंडर चोरी करते एक चोर को दुकानदारों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और चोरी का सिलेंडर भी उससे बरामद किया । लोगों ने डायल 112 को फोन किया और सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और चोर को काबू कर लिया गया। पुलिस उसे सदर थाने ले गई। जहां पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

लोगों ने बताया कि ये पहले भी कईं सिलेंडर चोरी कर चुका है और आज हमने इसे पकड़ लिया और इसको पुलिस के हवाले कर दिया है और इससे चोरी का गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। वहीं डायल 112 के अधिकारी ने बताया कि इन लोगों द्वारा गैस सिलेंडर चोर को पकड़ा गया था और हमने इसको काबू कर लिया और अब इसको सदर थाने लेकर जा रहे है जहां पर नियमानुसार करवाई की जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *