बरनाला ,19 जुलाई
नगर निगम बरनाला के मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने वार्ड नंबर 44 में एक नई पहल करते हुए ‘सुविधा सेवा केंद्र’ मुख्य दफ्तर की शुरुआत की। मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने कहा नगर निगम से जुड़े छोटे-बड़े कार्य, शिकायतें, दस्तावेजों संबंधी सहायता और पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ इसी कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
केंद्र के उद्घाटन अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत अरदास की गई और संगत की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा केंद्र का उद्देश्य वार्डवासियों को नगर निगम से जुड़ी सेवाएं और पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है। वहीं वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मेयर हसनप्रीत भारद्वाज का और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया,इस मौके आम आदमी पार्टी जिला बरनाला की मुख्य लीडरशिप मौजूद रही।
वार्ड नंबर 44 में खोले गए इस सुविधा सेवा केंद्र का उद्घाटन धार्मिक माहौल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य लीडरशिप मौजूद रहे। मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यालय केवल वार्ड नंबर 44 ही नहीं, बल्कि आसपास के वार्डों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से बचाना है, ताकि नागरिकों के अधिकतर कार्य उनके अपने वार्ड में ही आसानी से और समय पर पूरे हो सकें।
पंजाब सरकार लोगों तक सरकारी सुविधाएं और सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सोच के तहत वार्ड स्तर पर सुविधा सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर के नजदीक ही मिल सके।
अन्य खबरें जानें –



