PV सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन सुपर-750 की जीतने वाली पहली भारतीय चैंपियन बनीं, फाइनल में अकाने यामागुची को 21-17 हराया

19 जुलाई भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सिंधु यह…

पीवी सिंधु
19 जुलाई

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सिंधु यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को खेले गए महिला एकल फाइनल में उन्होंने जापान की विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया।

50 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु  ने आक्रामकता से मुकाबला खेला। पहले गेम में दोनों खिलाडियों क बीच कांटे की टक्कर थी औ स्कोर 17-17  पर बराबर था। इसके बाद सिंधु ने 4 अंक जीतकर पहला गेम 21-17 से अपना नाम किया।  दूसरे गेम में भी सिंधु ने आक्रमता दिखाते हुए 21-17 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सिंधु ने अपने करियर का पहला सुपर-750 खिताब जीता है।2019 विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद यह उनका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब है।सिंधु ने दो साल बाद कोई बड़ा BWF टूर खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल और 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर-500 का खिताब अपने नाम किया था।

जापान ओपन का खिताब जीतकर पीवी सिंधु ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनका अनुभव और जुझारूपन उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल करता है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने भारतीय बैडमिंटन के नाम एक और गौरवशाली उपलब्धि जोड़ दी।

 अन्य खबरें जानें –

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *