करनाल , 18 जुलाई
हरियाणा के करनाल में बरसात के मौसम के साथ डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और बचाव के लिए विशेष टीमें मैदान में उतार दी गई हैं ।
करनाल जिले में अब तक डेंगू के 6 और मलेरिया के 2 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में एंटी-लार्वा गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। मच्छरों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए करीब 150 से ज्यादा फील्ड टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर कूलर, गमले, टायर और अन्य जगहों पर जमा पानी की जांच कर रही हैं तथा लार्वा मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं।
लोगों से सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस (Dry Day) मनाने और घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं और स्वयं दवा लेने से बचें।
अन्य खबरें जानें –



