जींद, 18 जुलाई
जींद जिले के गांव हाट में मां की बरसी पर 35 वर्षीय k कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। आस-पास के लोगों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।मृतक का नाम गुरुदत्त उर्फ कल्लू बताया जा रहा है। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
आरोपियों ने गुरुदत्त पर 6 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोली पेट मे और एक गोली सिर में लगी। गोली लगते ही गुरुदत्त लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए।आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
गुरुदत्त उर्फ कल्लू गांव में ही रेंज बजरी का काम करता था। मृतक कल्लू के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आज कल्लू की मां की बरसी थी।गुरु दत्त का छोटा भाई आर्मी में तैनात है। घर में मेहमान आये हुए थे। बरसी की क्रिया के बाद गुरुदत्त अपनी रेत बजरी की दुकान पर जाकर बैठा था। पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियो ने वारदात को अंजाम दे दिया।
परिजनों ने बताया आरोपियो ने घर पर बाहर से बदमाश बुलाये हुए थे। बदमाश कई दिन से गांव में ही थे। मौका देखते ही बदमाशों ने गुरूदत पर फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अन्य खबरें जानें –



