कलायत, 18 जुलाई
कलायत के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव कुराड़ निवासी बिट्टू के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की उन्हें रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव नजर आया। इसको लेकर उन्होंने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली और उनके आधार पर उसके परिजनों को मौके पर बुलवाया।
गांव कुराड के सरपंच प्रतिनिधि रणधीर सिंह व परजिनों ने बताया की पुलिस द्वारा उनके पास सूचना और मृतक की फोटो आई जिसे उन लोगों ने पहचान लिया। मरने वाला उनके गांव की गिल पट्टी का रहने वाला करीब 28 वर्षीय बिट्टू है। बिट्टू नरवाना दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। आज सुबह वह घर से नरवाना जाने के लिए आया था। आगे क्या हुआ उन लोगों को इस बारे पुलिस से ही पता चला। बिट्टू अविवाहित है और उसके भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। इस समय वह तथा उसकी बूढ़ी मां ही परिवार में रहते थे। एएसआई विक्रम सिंह ने बताया की सीन आफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव के शरीर पर कोई चोट आदि का कोई निशान नहीं है। अधिक गर्मी भी मौत का कारण हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। बाकी मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
अन्य खबरें जानें –



