PANCHKULA पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ एक ओर बड़ी कार्रवाई, बरवाला से 321 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला, 15 जुलाई पंचकूला पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है और अब क्राइम ब्रांच…

पंचकूला
पंचकूला, 15 जुलाई

पंचकूला पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है और अब क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति  वंश ग्रोवर जो हाल ही में जीरकपुर रह रहा था, वह पंचकूला के बरवाला  में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आया था और आरोपी को नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी से 321 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस हेरोइन की कीमत 60 से 70 लाख रुपए है और किसको सप्लाई करने जा रहा था रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी और आगे कौन-कौन लोग शामिल है इस नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा । पुलिस ने बताया कि आरोपी जीरकपुर में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जहां से हीरोइन लाता था उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लाता था।

अन्य खबरें जानें –

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आज अहम बैठक, सुबह 11 बजे होगी बैठक, कई अहम धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *