शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आज अहम बैठक, सुबह 11 बजे होगी बैठक, कई अहम धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

अमृतसर,15 जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आज एक अहम बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी करेंगे। यह बैठक…

SGPC
अमृतसर,15 जुलाई

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आज एक अहम बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी करेंगे।

यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक के बाद, अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी मीडिया को संबोधित करेंगे और बैठक में हुई चर्चाओं और लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई अहम धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *