पंचकूला, 13 जुलाई
उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में और DTP बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में गांव बरवाला में 2 अवैध कालोनियों में तोड-फोड की गई। इस तोड फोड में कच्चा रोड नेटवर्क़, 1 डीपीसी और 3 प्लाटों की निशानदेही को JCB द्वारा धवस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस संबंध में उक्त जानकारी देते हुए DTP बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कालोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या कालोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा की आम जनता से अनुरोध किया गया है कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत कालोनी विकसित न करें
अन्य खबरें जाने –



