चंबा, 13 जुलाई
चंबा के चुराह उपमंडल के बघेईगढ़–चांजू मार्ग पर चौरसियों के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं होने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि वाहन पूरी तरह खाई में नहीं गिरा, जिससे कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन को सुरक्षित निकालने में मदद की।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर लंबे समय से क्रैश बैरियर लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते यहां क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस संवेदनशील स्थान पर जल्द क्रैश बैरियर लगाने और सड़क सुरक्षा के अन्य आवश्यक उपाय करने की मांग की है।
अन्य खबरें जाने –




