JHAJJAR के अरमान ने थाईलैंड में किया देश का नाम रोशन, अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

झज्जर  12 जुलाई मेहनता, लगन और बुलंद हौसलों ने झज्जर के गांव सिलानी के किसान के बेटे अरमान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।…

झज्जर
झज्जर  12 जुलाई

मेहनता, लगन और बुलंद हौसलों ने झज्जर के गांव सिलानी के किसान के बेटे अरमान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। झज्जर जिले के गांव सिलानी के रहने वाले युवा पहलवान अरमान ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। पदक जीतकर जैसे ही अरमान अपने गांव पहुंचे,  तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने अपने इस होनहार बेटे पर गर्व जताया।

अरमान के साथ उनके कोच का भी ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान अरमान ने कहा कि उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना था। हालांकि इस बार कांस्य पदक मिला है, लेकिन जहां कमी रह गई है, उसे दूर कर अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। भावुक पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि अरमान आने वाले समय में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करेगा।

वहीं, घर पहुंचने पर दादी और पोते की भावुक मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दीं। अरमान के कोच ने कहा कि खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जो छोटी-छोटी कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने के लिए और अधिक मेहनत की जाएगी। अब उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। अरमान ने कहा कि वह अपने पिता के सपने को पूरा करेंगे और गांव, जिले व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे। उनका सपना भारत के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतना है।

माता ने भी बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अरमान की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन उनका बेटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा और देश के लिए पदक जीतकर पिता का सपना साकार करेगा। पूरे परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। अरमान ने इस अवसर पर अपने शुरुआती प्रशिक्षण देने वाले अखाड़े के संचालक और सभी गुरुओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

अन्य खबरें जानें-

AMBALA में बब्याल इलाके में मिला 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव, खून से लथपथ पड़ा था मुख्य मार्ग पर , पुलिस ने मृतक के बेटे कि लिया हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *