अंबाला 11 जुलाई
उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी और ऊपरी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। टांगरी नदी में पानी आने के बाद लोग एक बार फिर से दहशत के माहौल में है। अंबाला प्रशासन द्वारा आज सुबह से ही अलर्ट जारी किया गया, कि टांगरी नदी में पानी आने की संभावना है और दोपहर बाद टांगरी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ । जलस्तर पर फिलहाल 9 फीट के लगभग चल रहा है। स्थानीय निवासियों की माने तो वह हर साल लोग दहशत के माहौल में रहते हैं क्योंकि 2023 में बाढ़ का मंजर देखा। उसके बाद साल 2024, 2025 और 2026 में भी हालात कुछ ऐसे ही है।
2023 में घर का सारा सामान खराब हो गया था , लेकिन इस बार प्रशासन ने समय रहते सूचना जारी कर दी , तो फिलहाल सामान बचा लिया है, अब रोड पर बैठे हैं। बाढ़ का पानी घर में घुसा तो मजबूरन रोड पर बैठना पड़ेगा। महिला ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा की हर साल पानी आता है , कोई कुछ नहीं करता। घर का सारा सामान खराब हो गया, जो कुछ बचा है, वह भी खराब हो जाएगा अगर और पानी आ गया है या बरसात आ गई।फिलहाल रोड पर बैठे हैं ,अगर बरसात आ गई तो मुश्किल होगी। बच्चों को कहां लेकर जाएंगे। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है।
टांगरी इलाके पहुंची SDM कनिका गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की सुबह ही सूचना थी कि 28000 क्यूसिक पानी अंबाला छावनी की टांगरी नदी में आने की संभावना है। आसपास सभी को सूचना दी गई है और आमजन से अपील है कि वह पानी वाले इलाके में ना रहे और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। वहीं आने- जाने वाले लोग नदी पर फोटो सेशन ना करें। टांगरी नदी कर इलाके के जो म्युनिसिपल काउंसलर है उनको सबको मैसेज किया गया है कि लोगों के रहने की व्यवस्था की जाए और इस स्थिति से निपटने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है।
अन्य खबरें जानें –




