गुरुग्राम 10 जुलाई
गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में क्राइम ब्रांच और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ हुई ।इस मुठभेड में चार बदमाश डेर हो गए , जबकि 1 बदमाश गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में गुरूग्राम पुलिस के 3 जवान भी घायल हो गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शार्प शूटर एक व्यवसायी से फिरौती वसूलने के इरादे से फायरिंग कर रहे थे जोकि किसी विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर थी । सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने पहले ही इलाके की घेराबंदी कर दी थी ।
बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर । जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 20 से अधिक राउंड फायरिंग की गई । पुलिस को 4 बदमाशों को ढेर कर चुकी थी और 1 बदमाश गंभीर रूप से घायल मिला । बदमाशों की गोली लगने से ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हुए । सभी घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है । पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घटना की सूचना मिलते ही DCP क्राइम और DCP ईस्ट सहित FSL की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं । पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कर आवश्यक सबूत इकट्ठा किए ।
गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और खौफ पैदा करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बदमाशों के पुराने आपराधिक रिकार्डों की भी जांच कर रही है ।
अन्य खबरेें जानें –

