YAMUNANAGAR में मॉर्निंग वॉक पर गए व्यक्ति की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, मामले की जांच मे जुटी

यमुनानगर 6 जुलाई यमुनानगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में…

YAMUNANAGAR
यमुनानगर 6 जुलाई

यमुनानगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजन इसे मर्डर का  मामला बता रहे हैं। आरोप है कि छह महीने पहले मृतक के  बेटे की इंटरकास्ट मैरिज की थी । इस शादी से लड़की के परिजन नाराज थे । उन्होने ही गाड़ी से टक्कर मारकर गुरमेल सिंह की हत्या कर दी।मृतक का शव कैत क्षेत्र में झाड़ियों से बरामद हुआ, जिस पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटनास्थल पर वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कईं टीमें मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक गुरमेल सिंह कुरुक्षेत्र कोर्ट में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह वह रोज की तरह सुबह सैर के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। करीब दो घंटे बाद उनका शव झाड़ियों में मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और आसपास वाहन के टायरों के निशान भी मिले, जिससे परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

: मृतक के बेटे ने बताया कि छह महीने पहले उसने अपनी पसंद से इंटरकास्ट मैरिज की थी। उस समय लड़की के परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में समझौता भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद लगातार धमकियां मिलती रहीं। परिवार का आरोप है कि उनका एक पड़ोसी लड़की के परिजनों को उनकी हर गतिविधि की जानकारी देता था। उन्हें शक है कि इसी साजिश के तहत गुरमेल सिंह की हत्या की गई।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं । पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस सनसनीखेज मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

अन्य खबरें जाने –

GURUGRAM में प्रीमियम सोसाइटी की लैंटर का गिरा हिस्सा, पार्किंग में हुआ हादसा, कईं लोगो की गाड़ियां क्षतिग्रसत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *