गुरुग्राम 6 जुलाई
गुरुग्राम की प्रीमियम सोसाइटी सेक्टर-102A स्थित अडानी ऑयस्टर सोसाइटी की B1 बेसमेंट पार्किंग में लैंटर का बड़ा हिस्सा पार्किंग का बड़ा हिस्सा गिर गया।भारी-भरकम प्लास्टर और कंक्रीट के टुकड़े नीचे खड़ी कई कारों पर गिरे गए। जिससे कईँ कारें क्षतिग्रसत हो गई है। जिससे पार्किंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह लैंटर के टुकड़े गिरे, वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना के बाद से पूरी सोसाइटी के रेजिडेंट्स में दहशत का माहौल है।
सोसाइटी वालों के अनुसार लैंटर गिरने की आवाज इतनी तेज आई कि एक बार लगा जैसे कि कोई भूकंप आ गया। घटना के बाद बैसमेंट में धुंए का गुबार दिखाई दिया।पार्किंग एरिया में बच्चे भी कईं बार आते-जाते रहते हैं ऐसे मे इस हादसे से किसी की भी जान जा सकती थी।
इस हादसे ने बिल्डर के निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी। निवासियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। यह बिल्डिंग महज 6 साल ही पुरानी है । अगर 6 साल में ही इसका लैंटर गिर गया तो आने वाले 15-20 सालों में इस बिल्डिंग की क्या होगा ? इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है और लोगों को आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
अन्य खबरें जाने –




