कुरुक्षेत्र 6 जुलाई
कुरुक्षेत्र में HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा से राज्य स्तरीय कार्यालय सिख मिशन में मीरी पीरी संस्थान के डॉक्टर और कर्मचारी मिलने पहुंचे। शाहाबाद मीरी पीरी संस्थान के कर्मचारी और डॉक्टर पिछले एक सप्ताह से संस्थान में सैलरी ना मिलने को लेकर दिन-रात हड़ताल कर रहे है। उनकी मांगे हैं कि जब तक हमें सैलरी नहीं मिलेगी तब तक हम काम नहीं करेंगे । अभी तक हमे 3 महीने की सैलरी नही मिलीय़
HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हमारे पास इतना बजट नहीं है कि हम मीरी पीरी संस्थान के कर्मचारियों और डॉक्टरों को सैलरी दे सकें क्योंकि अभी तक हमारा बजट भी पास नहीं हो पाया है कुछ लोग हमारे बजट पास न करने को लेकर शुरू से विरोध कर रहे हैं और यही कारण है कि हमारा बजट अभी तक पास नहीं हो पाया है। हमारा बजट जब पास होगा तो हम मेरी पीरी संस्थान के कर्मचारियों की सैलरी के लिए भी कुछ ना कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि HSGMC के कुछ मेंबर हमें समर्थन भी नहीं दे रहे और हमारी मीटिंग में नहीं आते । यही कारण है कि हमारा बजट रुका हुआ है। अगर HSGMC कमेटी के दो लोग भी आ जाएं तो हमारा बजट शांतिपूर्ण तरीके से पास हो जाएगा और रुके हुए सारे काम सुचारू ढंग से शुरू हो जाएंगे। 17 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री जींद की धरती पर आ रहे हैं हमारी कमेटी उनका स्वागत करेगी और उनसे अपील रहेगी की जींद के ऐतिहासिक धरती के गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माता टेकने जरूर आएं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास इतना बजट भी नहीं है कि हम शाहाबाद मीरी पीरी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी दे सकें उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार या तो हमें इतना बजट दें कि हम मीरी पीरी संस्थान को चला सके नहीं तो प्रदेश सरकार हमारी मदद करे।
अन्य खबरें जाने –



