चंबा 5 जुलाई
रविवार सुबह चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौरासी परिसर में आयोजित शिवा नुआला कार्यक्रम से एक निजी लौट रही थी। सुबह करीब आठ बजे गैहरा के नजदीक बस गुजर रही थी, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरकर बस से टकरा गए।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। एसपी चंबा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक और घायलों की पहचान तथा हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
अन्य खबरें जाने



