PCB का बड़ा फैसला, शान मसूद से छीनी टेस्ट टीम की कप्तानी, बाबर आजम को मिली कमान,WTC में वापसी की बड़ी चुनौती

5 जुलाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)ने बड़ा फैसला लेते हुए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बाबर आजम को टीम का…

बाबर आजम

5 जुलाई

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)ने बड़ा फैसला लेते हुए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बाबर आजम को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। बाबर आजम ने शान मसूद की जगह ली है, जो पिछले कुछ समय से टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे थे। बाबर 25 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज और 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की अगुआई करेंगे। दोनों सीरीज ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा हैं।

खराब प्रदर्शन के चलते बदली कप्तानी

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनकी अगुआई में टीम ने 2023 से 2026 के बीच खेले गए 16 टेस्ट मैचों में सिर्फ चार में जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। लगातार खराब नतीजों के कारण पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर पहुंच गया। इसी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया।

बाबर आजम के रिकॉर्ड पर भरोसा जताया

बाबर आजम का बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड बेहतर रहा है। उन्होंने अब तक 20 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है, जिनमें टीम ने 10 मैच जीते, छह हारे और चार मुकाबले ड्रॉ रहे। इसी अनुभव को देखते हुए PCB ने एक बार फिर बाबर पर भरोसा जताया है।

चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान ने दोनों सीरीज के लिए चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मोहम्मद अवैस जफर, तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद गाजी घोरी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट कैप मिलने का मौका मिल सकता है।

ऐसा रहेगा पाकिस्तान का दौरा

पाकिस्तान पहले वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारूबा में और दूसरा टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स, दूसरा 27 अगस्त से लॉर्ड्स और तीसरा 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

अब देखना होगा कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दमदार वापसी कर पाता है या नहीं।

अन्य खबरें जाने

YAMUNANAGAR में मानसून की पहली बारिश से खुली नगर निगम की पोल, कई इलाकों में भरा जलभराव , लोगों के घरों और दुकानों में भरा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *