चंडीगढ़ 5 जुलाई
चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-2 में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बिल्डिंग में मजदूर काम कर रहे थे। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस की दी गई ।सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। NDRF की टीमों ने रेस्कयू आपरेशन चलाया और मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया।
इस हादसे में में सात लोग मलबे में नीचे दब गए थे, जिनमें से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोग की NDRF की टीम ने करीब पांच घंटे बाद मलबे से निकाला पर जब तक दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी।यह हादसा चंड़ीगढ़ के रामदरबार फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर 28/9 पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज के साथ पूरी इमारत कुछ ही सेकेंड में ढह गई और धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। हादसे के समय शहर में लगातार बारिश भी हो रही थी।
फिलहाल अभी तक इमारत गिरने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस औऱ प्रशासन ने मिलकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इमारत में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
अन्य खबरें जाने




