HIMACHAL कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल , धर्मशाला में 16 और 17 तारीख होगी मीटिंग

शिमला 4 जुलाई हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की धर्मशाला में 16 और 17 तारीख को मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में कांग्रेस…

HIMACHAL
शिमला 4 जुलाई

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की धर्मशाला में 16 और 17 तारीख को मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल  शामिल होंगे।आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद सुक्खू मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार हो सकता है।मंत्रियोँ के विभागों में फेरबदल, राज्य के राजनीतिक हालात और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी।

बैठक को लेकर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित कांग्रेस के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर आज बैठक में मंथन किया जाएगा। राम मंदिर चन्दा चोरी, नीट पेपर लीक, आगामी 2027 चुनाव को लेकर कांग्रेस रूपरेखा तैयार करेगी।राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस का रुख दोहराते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे थे, इसलिए अब सामने आए आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, मंत्री सहित अग्रणी संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे।

वहीं किन्नौर जिला अध्यक्ष के विवाद पर रजनी पाटिल ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से बात कर गलतफहमी दूर की जाएगी। दोनों नेताओं को आमने सामने बैठाकर विवाद सुलझा लिया जाएगा। दोनों नेता कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे।

वहीं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन विस्तार के उद्देश्य से आयोजित इस आम सभा में ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी शामिल होंगे। ब्लॉक स्तर पर संगठन के विस्तार की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और यहीं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत होगी।किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रहे विवाद पर विनय कुमार ने कहा कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से उनकी बातचीत हुई है। जगत सिंह नेगी और निगम भंडारी को साथ बैठाकर मामला सुलझाया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

FARIDABAD कोर्ट में वकील के चेंबर में लगी आग, फाइलें, कागज पत्र, व किताबें जलकर हुई राख, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *