यमुनानगर 4 जुलाई
यमुनानगर के छछरौली से बहुत ही हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है।जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची अपनों की ही हैवानियत का शिकार हो गई । खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए, रिश्ते में लगने वाले ताऊ के लड़के ने ही इस मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
यह घटना यमुनानगर के छछरौली थाना इलाके की है। वारदात के वक्त 9 साल की मासूम बच्ची घर पर बिल्कुल अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 23 साल है और वह बुरी तरह नशे का आदी है। नशे की लत में चूर इस दरिंदे ने अपनी ही चचेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला। इस खौफनाक वारदात के बाद मासूम बच्ची बुरी तरह डरी और सहमी हुई थी।
जब माता-पिता घर लौटे, तो उन्हें बेटी की हालत देखकर शक हुआ। प्यार से पूछने पर बच्ची ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके तुरंत बाद मां ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मां की शिकायत मिलते ही छछरौली थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छछरौली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है और सवाल खड़ा किया है कि अगर बेटियां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो कहाँ जाएं? पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
अन्य ख़बरें जानें-
HIMACHAL कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल , धर्मशाला में 16 और 17 तारीख होगी मीटिंग



