FARIDABAD कोर्ट में वकील के चेंबर में लगी आग, फाइलें, कागज पत्र, व किताबें जलकर हुई राख, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फरीदाबाद 4 जुलाई फरीदाबाद के जिला कोर्ट के पास वकीलों की बिल्डिंग में आग लग गई । आग बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर स्थित चेंबर…

कोर्ट
फरीदाबाद 4 जुलाई

फरीदाबाद के जिला कोर्ट के पास वकीलों की बिल्डिंग में आग लग गई । आग बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर स्थित चेंबर नंबर 552 में लगी। मिली जानकारी के अनुसार आग बिजली की तारों में शार्ट सर्किट से लगी। चेंबर में रखे कागजी पत्रों व फाइलों व किताबों में आग लगी जिससे आग तेजी से पूरे चेंबर में फैल गई। आग की लपटें स्प्लिट एसी तक पहुंच गईं जिससे एसी में धमाका हुआ जिससे आग और भड़क गई। बिल्डिंग के बाहर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी। काला घना धुआं पूरी मंजिल पर फैल गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई ।

वकीलों ने पहले बिल्डिंग में रखे फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर  दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने बताया कि आग चेंबर नंबर 552 में लगी, जहां अधिवक्ता चंद्र कौशिक बैठते हैं। आग लगने के समय चेंबर में कोई  भी मौजूद नही था जिससे जानहानि का कोई नुकसान नही हुआ ।, लेकिन चेंबर में रखा फर्नीचर, फाइलें, किताबें और अन्य बिजली का सामान जलकर नष्ट हो गया।

अन्य ख़बरें जानें-

PUNJABI गायक-गीतकार जानी विवादों में, ‘अप्सरा 2’ गाने में धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप,ईसाई समाज ने शिकायत दर्ज करवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *