IND VS ENG :भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत आज से, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर नजर

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ 5…

5-match T20 series

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों टी-20 सीरीज का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रात 10 बजे खेला जाएगा। जिसका टॉस रात 9.30 बजे होगा।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज इंग्लैंड के 5 अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी।इस मैच में सबसे अधिक चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर है।

दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें उतार-चढ़ाव को दौर से गुजर रही है। भारतीय टीम को हाल में ही आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड की टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद और कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद नई शुरूआत की तलाश में है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

टी20 क्रिकेट में हाल के वर्षों में भारत का इंग्लैंड पर दबदबा रहा है। भारत ने इंग्लैंड को 2 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में हराया है। इसके अलावा घरेलू टी-20 सीरीज में भी भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से मात दी थी। हालांकि इस बार दोनों टीमों के सामने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की चुनौती होगी।

बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा

आयरलैंड दौरे पर भारतीय बल्लेबाज तेज गेंदबाजी और चुनौतीपूर्ण पिचों पर संघर्ष करते नजर आए। केवल तिलक वर्मा ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड की परिस्थितियां भी तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहने की संभावना है, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को अपने खेलने के तरीके में बदलाव करना होगा।
दूसरी ओर इंग्लैंड के पास भी कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। यदि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं रही, तो दोनों टीमों के बल्लेबाजों के धैर्य और तकनीक की कड़ी परीक्षा होगी।

अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या भारत जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करता है और क्या युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलता है या नहीं ।

अन्य ख़बरें जानें-

ਏਸ਼ੀਅਨ, ਵਰਲਡ ਅਤੇ ਓਲੰਪਿਕ ਚੈਂਪੀਅਨਾਂ ਲਈ ਨਰਸਰੀ ਬਣ ਕੇ ਉੱਭਰੇਗਾ ਸੰਗਰੂਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *