Pathankot Police Missing: पठानकोट में पंजाब पुलिस का युवक लापता, नलवा पुल के पास मिली कार, जांच में जुटी NDRF तीन दिनों से लापता की तलाश में जुटी

Pathankot Police Personnel Missing: पठानकोट में पंजाब पुलिस के एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। लापता युवक की कार नलवा पुल के…

Pathankot Police Missing: पठानकोट में पंजाब पुलिस का युवक लापता, नलवा पुल के पास मिली कार, जांच में जुटी NDRF तीन दिनों से लापता की तलाश में जुटी

Pathankot Police Personnel Missing:

पठानकोट में पंजाब पुलिस के एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। लापता युवक की कार नलवा पुल के पास लावारिस हालत में मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। NDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। नहर में युवक की (Pathankot Police Missing) तलाश कर रही हैं। परिवार के लोग बहुत परेशान हैं और रोते हुए अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

तीन दिन से लापता है पंजाब पुलिस का कर्मचारी

पठानकोट का एक युवक, जो पंजाब पुलिस में तैनात बताया जा रहा है। गुरुवार से लापता है। युवक के अचानक लापता होने के बाद परिवार और पुलिस प्रशासन में चिंता का माहौल है। युवक की कार नलवा पुल के पास खड़ी मिली। जिसके बाद शक जताया जा रहा है कि वह नहर की तरफ गया हो सकता है। कार के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। टीमें लगातार नहर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। गोताखोरों और अन्य उपकरणों की मदद से नहर के पानी में युवक की तलाश की जा रही है।

NDRF की टीमों ने चलाया तलाशी अभियान

परिवार वालों का कहना है कि युवक गुरुवार से घर नहीं लौटा है। जिससे वे बहुत परेशान हैं। परिवार ने प्रशासन से युवक को जल्द से जल्द ढूंढने की अपील की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और NDRF की टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी न मिलने के कारण परिवार और रिश्तेदारों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *