Kapurthala Dispute: कपूरथला में गुरुद्वारा कमेटी की प्रधानगी और जमीन ठेके को लेकर विवाद, तहसीलदार डीएसपी और थाना सिटी मौके पर पंहुचे

Kapurthala Dispute: कपूरथला के आलमगीर स्थित गुरुद्वारा घंटा घर में जमीन के ठेके और प्रबंधक कमेटी की प्रधानगी को लेकर दो गुटों के बीच तीखा…

Kapurthala Dispute: कपूरथला में गुरुद्वारा कमेटी की प्रधानगी और जमीन ठेके को लेकर विवाद, तहसीलदार डीएसपी और थाना सिटी मौके पर पंहुचे

Kapurthala Dispute:

कपूरथला के आलमगीर स्थित गुरुद्वारा घंटा घर में जमीन के ठेके और प्रबंधक कमेटी की प्रधानगी को लेकर दो गुटों के बीच तीखा विवाद हो गया। दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी (Kapurthala Dispute) में आमने-सामने आ गए। स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। माहौल तनावपूर्ण होने पर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार कपूरथला, डीएसपी और थाना सिटी की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गुरुद्वारा परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई।

मौजूदा कमेटी ने लगाए कब्जे के आरोप

साल 2007 से पंजीकृत मौजूदा प्रबंधक कमेटी के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान पंचायत और आम आदमी पार्टी के कुछ नेता सरकारी दबाव के तहत गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन पर कब्जा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि कमेटी ने हाल ही में गुरुद्वारा की जमीन की खुली बोली कराकर नियमों के अनुसार ठेका दिया था। शुक्रवार को दूसरे गुट ने मौजूदा कमेटी द्वारा कराई गई बोली को मानने से इनकार कर दिया। गांव की महिला सरपंच के पुत्र ने पर्चियां डालकर एक व्यक्ति को जमीन का ठेका देने का फैसला सुनाया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी किसान विंग के हलका कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिंह संघा को प्रबंधक कमेटी का नया प्रधान घोषित कर दिया गया।

दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी

नई घोषणा के बाद मौजूदा कमेटी ने इसका कड़ा विरोध किया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और समय रहते हस्तक्षेप के कारण माहौल और अधिक खराब होने से बच गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कपूरथला ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से किसी नई कमेटी के चुनाव या जमीन की नई बोली को कोई मान्यता नहीं दी गई है। डीएसपी ने बताया कि दोनों गुटों के पांच-पांच प्रतिनिधियों को अपने-अपने पक्ष और मांगें लिखित रूप में एसडीएम को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मामले के समाधान तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पुलिस बल तैनात रहेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 13-June-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *