Weather Update Today:
दक्षिण-पश्चिम की तरफ़ से मानसून रफ्तार ने पकड़ ली है। 4 जून को केरल में दस्तक के बाद अब तक, 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। वंही पंजाब में 11 से 12 जून को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना हैं।
पूर्वोत्तर के सातों राज्यों तक पहुंच
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
पंजाब में 13 व 14 जून को हो सकती है बारिश
उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को पंजाब के कई जिलों में भीषण गर्मी रही। रोपड़ पंजाब में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी पंजाब में मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 11 से 12 जून को पंजाब के कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, हल्की से मध्यम वर्षा के साथ साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना हैं। जबकि 13 व 14 जून को पंजाब में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 15 जून से मौसम साफ होगा और फिर से गर्मी रफ्तार पकड़ेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

