Chandigarh:
चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में (Chandigarh) युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि, तीन युवक एक युवक के हाथ पकड़कर पेड़ के पास औंधा करके खड़े है, चौथा युकव उसके पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करता हुआ दिखाई दे रहा है।
करीब 10 सेकेंड में 8 बार डंडा मारता है। पीड़ित युवक जोर-जोर से चिल्लाता है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ सिर्फ तमासा देखती रहती है, किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। युवक की पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल के तीन जिलों में लू का अलर्ट
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



