Amritsar Chori:
अमृतसर के जंडियाला गुरु के अधीन गांव जानियां में बीती रात चोरों ने एक किसान के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बलविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के घर में घुसकर करीब 5 लाख रुपये नकद, 35 से 40 तोले सोने के गहने और 8 से 10 कीमती घड़ियां चोरी कर लीं। चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर परिवार को बेहोश किया
नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया सारा परिवार
पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि चोर घर के बाहरी गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और ग्रिल तोड़कर कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि चोरों ने परिवार को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अलमारियां तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि, चोरी हुए गहनों में उनकी बेटी और बहू के आभूषणों के अलावा परिवार के बुजुर्गों की निशानी के रूप में संभालकर रखा है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब एस.सी. आयोग द्वारा गांव झोरड़ मामले में सू मोटो नोटिस, एस.एस.पी. से रिपोर्ट तलब
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



