Bathinda Municipal Corporation Elections:  बठिंडा नगर निगम चुनाव में शानदार जीत, आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों, नेताओं और समर्थकों ने जंता का किया धन्यवाद 

Bathinda Municipal Corporation Elections: बठिंडा नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों, नेताओं और समर्थकों की…

Bathinda Municipal Corporation Elections:  बठिंडा नगर निगम चुनाव में शानदार जीत, आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों, नेताओं और समर्थकों ने जंता का किया धन्यवाद 

Bathinda Municipal Corporation Elections:

बठिंडा नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों, नेताओं और समर्थकों की टीम सालासर धाम (बालाजी दरबार) में माथा टेकने और भगवान का धन्यवाद करने के लिए रवाना हुई। पूर्व मेयर पदमजीत महिता ने कहा कि नए कार्यकाल की शुरुआत से पहले पूरी टीम बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद 12 जून से पहले नए मेयर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह महिता, पार्षद जगपाल सिंह गोरा सिद्धू, पूर्व एम.सी. प्रदीप गोला, संजय बिसवाल तथा राकेश काका सहित अन्य नेताओं ने कहा कि बठिंडा की जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देकर जिस विश्वास का परिचय दिया है। उसके लिए वे भगवान का धन्यवाद करने सालासर धाम जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए। शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बठिंडा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

World Bicycle Day Ludhiana: लुधियाना में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *