World Bicycle Day Ludhiana: लुधियाना में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, जानें साइकिल का इस्तेमाल के बारे में क्या बोले?

World Bicycle Day Ludhiana: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लुधियाना में एक विशेष साइकिल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम…

World Bicycle Day Ludhiana: लुधियाना में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, जानें साइकिल का इस्तेमाल के बारे में क्या बोले?

World Bicycle Day Ludhiana:

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लुधियाना में एक विशेष साइकिल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों, युवाओं और (World Bicycle Day Ludhiana) समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जसदेव सिंह सेखों ने प्रतिभागियों के साथ उत्साहपूर्वक भांगड़ा डालकर सभी का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का एक सरल और प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने लोगों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी दूरियों के लिए वाहन की बजाय साइकिल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे प्रदूषण कम होगा, ईंधन की बचत होगी और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नियमित रूप से साइकिल चलाने और दूसरों को इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

अन्य ख़बरें जानें-

Cockroach Janata Party Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *