World Bicycle Day Punjab:
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर, पंजाब साइकिलिंग एसोसिएशन ने बस्सी पठाना में ‘अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग’ और एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, छात्रों, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वस्थ जीवन शैली तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि MLA रूपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए फायदेमंद है। बल्कि यह पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और ईंधन की बचत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही ऐसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि वे जिला साइकिलिंग एसोसिएशन, फतेहगढ़ साहिब को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
गांवों और छोटे कस्बों को अधिक जोड़ना
एसोसिएशन के महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने कहा कि पंजाब में साइकिलिंग को बढ़ावा देने और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा एसोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी राज्य में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। एसोसिएशन का दृष्टिकोण गांवों और छोटे कस्बों तक पहुंचकर अधिक से अधिक बच्चों को साइकिलिंग से जोड़ना और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सक्षम बनाना है।
महिला एलीट वर्ग में अमनप्रीत कौर प्रथम
प्रतियोगिताओं में, महिला एलीट वर्ग में अमनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान, यशिका ने द्वितीय स्थान और उपिंदरजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स वर्ग में, गुरप्रीत कौर ने प्रथम स्थान और रमनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर/यूथ गर्ल्स वर्ग में, सहजप्रीत कौर ने प्रथम स्थान, सीरत कौर ने द्वितीय स्थान और मनमीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर, पंजाब साइकिलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह, खेल विभाग के विभिन्न कोच, युवा सेवा विभाग के स्वयंसेवक, तथा बड़ी संख्या में साइकिल चालक और खेल प्रेमी उपस्थित थे।
अन्य ख़बरें जानें-
Pathankot Fire: पठानकोट में तीन दुकानों में आग, लाखों का सामान राख
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



