Karnal Vegetable Vendor Death: करनाल में 10 रुपये के पिछे सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, रोती-बिलखती बेटियां लोगों से मांगती रहीं मदद किसी की नहीं हुई हिम्मत

Karnal Vegetable Vendor Death: करनाल में सुबह एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ सब्जी की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति…

Karnal Vegetable Vendor Death: करनाल में 10 रुपये के पिछे सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, रोती-बिलखती बेटियां लोगों से मांगती रहीं मदद किसी की नहीं हुई हिम्मत

Karnal Vegetable Vendor Death:

करनाल में सुबह एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ सब्जी की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर मात्र 10 रुपये के मामूली विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना उस समय हुई जब पीड़ित रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और घटना की जांच शुरू कर दी।

बेशर्मी से बस मूकदर्शक बनी रहे लोग

इस भयानक हमले के दौरान मृतक की चारों बेटियां मौके पर ही मौजूद थीं। बेटियों का कहना है कि उनके पिता को बेरहमी से पीटा जाता रहा और वे लगातार लोगों से मदद की गुहार लगाती रहीं। इसके बावजूद वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही और आसपास के लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उनके पिता को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित परिवार ने इस क्रूर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच को आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Anti-Corruption Bureau: पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसआई को 10 हजार रुपए 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *