Dera Baba Nanak Hheroin Seize: डेरा बाबा नानक के गांव थेथरके में हेरोइन की 464 ग्राम खेप बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी थी भारत

Dera Baba Nanak Hheroin Seized: डेरा बाबा नानक पुलिस को पास के गांव थेथरके के खेतों से 464 ग्राम हेरोइन बरामद की है। SHO अशोक…

Dera Baba Nanak Hheroin Seize: डेरा बाबा नानक के गांव थेथरके में हेरोइन की 464 ग्राम खेप बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी थी भारत

Dera Baba Nanak Hheroin Seized:

डेरा बाबा नानक पुलिस को पास के गांव थेथरके के खेतों से 464 ग्राम हेरोइन बरामद की है। SHO अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस और BSF की 113वीं बटालियन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान, डेरा बाबा नानक के पास स्थित गांव थे। किसान निर्वैर सिंह (पुत्र कश्मीर सिंह) के खेतों (Dera Baba Nanak Hheroin Seize) से सीलबंद हालत में एक पीला लिफाफा बरामद किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जब इस सीलबंद लिफाफे को खोलकर जांचा गया, तो उसमें से 464 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

SHO अशोक कुमार ने कहा कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है और डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में केस नंबर 105/21C के तहत NDPS एक्ट की धारा 25, 26 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है कि यह हेरोइन किससे मंगवाई गई थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Ferozepur Counter-Intelligence: फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में 5 ग्लॉक पिस्तौल 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *