Himachal Heatwave Alert:
देश भर के मैदानी इलाके हिटवेट और लू के साथ हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके में भी मंगलवार को गर्मी से बेहाल नजर आए। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में लू का सामना करना पड़ रहा है। औसतन अधिकतम तापमान (Himachal Heatwave Alert ) सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हीटवेव के बाद राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
आठ जिलों में लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के प्रभाव के चलते अगले एक दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बुधवार के लिए आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और चंबा में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 27 मई को प्रदेशभर में मौसम सामान्य और साफ बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम करवट लेगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने ने 28 और 29 मई को राज्य में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिला में देखने को मिलेगा। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 30 मई को सात जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में खराब मौसम का यलो अलर्ट रहेगा। 31 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा।
ऊना सबसे अधिक 42.6 डिग्री पारा
गर्मी का सबसे ज्यादा असर ऊना में देखने को मिला। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा हमीरपुर जिला के नेरी में 39 डिग्री, सुंदरनगर में 37.9, कांगड़ा में 37.4, मंडी में 37.4, नाहन में 36.7 और बरठीं में तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Kyarighat Forests Fire: हिमाचल के क्यारीघाट गांव
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



