Jalandhar Fire:
जालंधर में सोढल मंदिर की बैकसाइड बंटी टैंट हाउस वाली गली में स्थित घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं आग लगने से धुएं का (Jalandhar Fire) गुब्बार आसमान में छा गया। दमकल विभाग को सुचना देने पर, दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया।
मंदिर में ज्योत से लगी आग
सुचना के अनुसार, घर में मंदिर में ज्योत जलाई हुई थी। इस दौरान छोटा बच्चा कमरे गया और वह भागकर नीचे आ गया। मंदिर में आग लग गई और देखते ही देखते आग भड़क गई। घटना में पहली मंजिल पर पड़ा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित शीतल सिंह ने कहा कि 302 मकान में आग लग गई। पीड़ित के अनुसार बच्चों द्वारा मंदिर में तीली से आग लगाई गई और चिंगारी से आग भड़क गई। घटना के दौरान वह नीचे सो रहे थे। इस हादसे में वाशिंग मशीन, पंखा, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। घटना के दौरान छत पर परिवार मौजूद था। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मंदिर से लगी आग
पार्षद के भाई कुलदीप शारदा ने कहा कि उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के दौरान बच्चा छत पर खेल रहा था और अचानक मंदिर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula Snatching: पंचकूला में मोबाइल छीनकर फरार 2 शातिर
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



