Panchkula Snatching:
पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-7 क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को मुस्तैदी से सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मोबाइल फोन झपटा
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-7 पंचकूला में मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर 24 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) व 317(2 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह जब वह अपने काम पर जा रहा था और सरकारी स्कूल सेक्टर-7 के सामने पहुंचा, तभी पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही सेक्टर-7 थाना टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई की। जांच अधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण खान निवासी सेक्टर-30बी चंडीगढ़ हाल किरायेदार खड़क मंगोली पुराना पंचकूला और सुरज निवासी गांव नलगा बबैल जिला पानीपत हाल निवासी खड़क मंगोली पुराना पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी करण खान की पैंट की जेब से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सूरज सिनेमा की पार्किंग से बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की थी।
अन्य ख़बरें जानें-
Yamunanagar: यमुनानगर पुलिस का कलीराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



