Yamunanagar: यमुनानगर पुलिस का कलीराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा, जानिए कैसे 23 साल पुराने विवाद वे ले ली जान?

Yamunanagar Police: यमुनानगर के थाना फर्कपुर क्षेत्र में हुई कलीराम हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप…

Yamunanagar: यमुनानगर पुलिस का कलीराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा, जानिए कैसे 23 साल पुराने विवाद वे ले ली जान?

Yamunanagar Police:

यमुनानगर के थाना फर्कपुर क्षेत्र में हुई कलीराम हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गुलजार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में करीब 23 साल पुराने पैसों और प्लॉट विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य पहलुओं की जांच करेगी।

तेजधार हथियार से की हत्या

पुलिस के मुताबिक 15 मई 2026 को थाना फर्कपुर क्षेत्र में सूचना मिली थी कि कलीराम नाम के व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ तकनीकी सुराग मिले, जिसके आधार पर बाड़ी माजरा निवासी गुलजार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान गुलजार ने कलीराम की हत्या करना कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद करने की कोशिश की जाएगी।

23 साल पुराना पैसों, 60 गज के प्लॉट को लेकर था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच करीब 23 साल पुराना पैसों और लगभग 60 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चला आ रहा था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में आरोपी के साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। इसके लिए आरोपी का रिमांड लिया जाएगा ताकि हत्या से जुड़े हर एंगल की गहराई से जांच की जा सके।

हत्या करना कबूल

15 मई 2026 को थाना फर्कपुर एरिया में कलीराम नाम के व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी आधार पर गुलजार नाम के व्यक्ति को राउंडअप किया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया है। शुरुआती जांच में पुराने पैसों और प्लॉट विवाद की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड लेकर आगे जांच की जाएगी कि हत्या में कौन सा हथियार इस्तेमाल हुआ और क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल था।

अन्य ख़बरें जानें-

SGPC Ram Rahim Parole: SGPC सदस्य भगवंत सिंह सियालका 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *