Patiala Robbery Gang:
पटियाला में लूट और डकैती में शामिल 05 सदस्यों के एक गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह से 02 पिस्तौल (32 बोर) के साथ-साथ 02 जिंदा कारतूस, 01 कृपाण और एक कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन, पटियाला में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य T-पॉइंट, राजपुरा रोड के पास किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने नाकाबंदी की और गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट, डकैती और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है और आगे भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. जसप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला
2. भूपिंदर सिंह
3. लवप्रीत सिंह
4. जगरूप सिंह
5. सुखचैन सिंह
बरामद सामान:
02 पिस्तौल (32 बोर)
02 जिंदा कारतूस
01 कृपाण
एक कार
पुलिस ने बताया है कि गिरोह के सदस्यों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



