Punjab NEET Student Free Travel: पंजाब में नीट विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, एडमिट कार्ड दिखाकर जा बस में मिलेगी फ्री सुविधा, जानिए क्या बोले सीएम मान?

Punjab NEET Student: पंजाब में नीट का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इस पेपर में जाने वाले विद्यार्थियों…

Punjab NEET Student Free Travel: पंजाब में नीट विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, एडमिट कार्ड दिखाकर जा बस में मिलेगी फ्री सुविधा, जानिए क्या बोले सीएम मान?

Punjab NEET Student:

पंजाब में नीट का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इस पेपर में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर मिलेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Punjab NEET Student Free Travel) सिंह मान ने इस बारे में x पर पेस्ट कर यह जानकारी दी।

21 जून को नीट का पेपर

सीएम मान ने कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने नीट देने वाले के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो। आपकी टिकट नहीं लगेगी भगवान आपको सफलता दे।

नीट यूजीसी की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद 11 मई को रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच में सीबीआई लगी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Abohar Death: अबोहर संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, बाग में पड़ा मिला शव

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *