Mansa Murder: मनसा में इंसनियत को शर्मसार करने वाला मामला, सोने की बालियों के लिए ग्रामीण ने बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mansa Murder: मनसा में सरदूलगढ़ के जोड़कियां गांव में सोने की बालियों के लालच में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले मामला सामने आया…

Mansa Murder: मनसा में इंसनियत को शर्मसार करने वाला मामला, सोने की बालियों के लिए ग्रामीण ने बुजुर्ग महिला की कर दि हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mansa Murder:

मनसा में सरदूलगढ़ के जोड़कियां गांव में सोने की बालियों के लालच में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले मामला सामने आया है। जोड़कियां पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर लौट रही इस महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना शिकार बना लिया। उसने महिला के कानों से पांचों सोने की बालियां उतार लीं और उसे अपने घर की एक पेटी (बक्से) में बंद कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इस हत्या की गुत्थी को जोड़कियां पुलिस ने सुलझा लिया है।

गुरुद्वारा साहिब से लौट रही थी बुजुर्ग महिला

सरदूलगढ़ के DSP मनजीत सिंह ने बताया कि जोड़कियां गांव की एक बुजुर्ग महिला सुखदेव कौर, जो गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर लौट रही थी, की हत्या उसी गांव के रहने वाले जगसीर सिंह नामक व्यक्ति ने कर दी। हत्यारे ने महिला के कानों से बालियां उतारीं और हत्या को छिपाने के लिए शव को अपने घर के अंदर एक बक्से में छिपा दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और जगसीर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति नशे का आदी है या नहीं, इसका पता डोप टेस्ट कराने के बाद ही चल पाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Couple Jumps to Canal: पानीपत में दंपति नहर में कुदे

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *