Kerala CM VD Satheesan Oath: केरल में वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ, जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

Kerala CM VD Satheesan Oath: केरल में सोमवार को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 20 विधायक मंत्री पद की…

Kerala CM VD Satheesan Oath: केरल में वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ, जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

Kerala CM VD Satheesan Oath:

केरल में सोमवार को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे शुरू हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के साथ हिमाचल से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद हैं. इनके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (Kerala CM VD Satheesan Oath) भी उपस्थित हैं.

102 सीटों पर जीत

कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद अपने पास ही रखा है. कांग्रेस ने तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया है. केरल विधानसभा की 140 सीटों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ़ गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल के नए मुख्यमंत्री को शपथ लेने पर वीडी सतीसन को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा, केंद्र सरकार, केरल की नई सरकार को हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार के नेतृत्व में केरल विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा.

अन्य ख़बरें जानें-

ED Sanjeev Arora: संजीव अरोड़ा को ईड़ी आज गुरुग्राम कोर्ट में करेगी पेश

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *