Chandigarh Illegal arms supply
चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने ट्राईसिटी में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 देसी पिस्टल, 1 देसी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के तार गैंगस्टर लकी पटियाल-बंबीहा गैंग समेत अन्य अपराधी गिरोहों से जुड़े होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टरों और स्थानीय अपराधियों को हत्या, रंगदारी, अपहरण और लूट जैसी वारदातों के लिए हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवाते थे। शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए यूटी पुलिस केडीआईजी राजीव रंजन सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने आरोपियों को पकडा है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



